नेपाल में यात्री बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की हुई मौत

समृद्धि न्यूज। नेपाल के धाडिंग में एक यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत हो गइ। बचाव अभियान जारी है। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक घटना भारतीय समयनुसार रात करीब एक बजे चिनाधारा क्षेत्र के पास हुई। बस में करीब 40 से 45 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी सवार थे। मृतकों की संख्या 18 है। इनमें छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। नेपाल आम्र्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिश्नु प्रसाद भट्टा ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 17 शव बरामद किए गए हैं और बस से 28 घायल यात्रियों को बचाया गया है। घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *