नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। इलाहाबाद बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। जिसमें आज प्रथम पाली में हाईस्कूल की छात्राओं ने बताया प्रश्न पत्र बहुत ही अच्छा आया। जिसमें शत-प्रतिशत बच्चों ने अपना पेपर हल किया। इससे पहले भी बच्चों ने बताया था कि पेपर बहुत अच्छा आ रहा है। जिसमें हम लोग की तैयारी पूर्ण रूप से काम आ रही है। कक्षा 10 की छात्रा किरण, शिवानी, सपना, गीता आदि ने बताया है कि पेपर बहुत अच्छा हुआ। अगर इसी तरह से परीक्षा चली, तो हम लोगों के नंबर अच्छे आयेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान काफी सख्ती चल रही है। विद्यालय में कोई नकल आदि नहीं चल रही है। परीक्षा केंद्र श्री राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवीश कुमार यादव ने बताया है कि हमारे यहां बच्चे बड़े अच्छे ढंग से परीक्षा दे रहे हैं। हमारे विद्यालय में नकलविहीन परीक्षा कराई जा रही है।
