नगर मजिस्ट्रेट की रोक के बाद भी चल रहा प्रतीक्षा गेस्ट हाउस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर मजिस्ट्रेट को दिये गये प्रार्थना पत्र में शिकायकर्ता ने कहा है कि कुइयांबूट थाना मऊदरबाजा में आबादी के बीच में प्रतीक्षा गेस्ट हाउस चलाया जा रहा है। उक्त गेस्ट हाउस तक पहुँचने के लिए मुख्य सडक़ से 13 फीट का रास्ता गया है। जिस वजह से आस पड़ोस के लोगों को शादी समारोह के दौरान आने जाने में एवं शोरगुल से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उक्त प्रकरण में पूर्व में आपके द्वारा प्रतीक्षा गेस्ट हाउस को बन्द कराया गया था और उस समय प्रतीक्षा गेस्ट हाउस की मालिक पुष्पलता देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह शाक्य ने एक शपथ पत्र भी दिया था। जिसमें उसने कहा था कि वह आगे से गेस्ट हाउस में किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं करेगी, परन्तु वर्तमान समय में आवेदिका द्वारा प्रतीक्षा गेस्ट हाउस का नाम बदलकर प्रतीक्षा सभा भवन फाउन्डेशन रख दिया एवं उसी में भी कई बार शादी समारोह का आयोजन किया गया था। दिनांक 16.04.2025 व दिनांक 27.04.2025 को भी शादी समारोह का आयोजन किया गया है। जिनके शादी के कार्ड की छायाप्रति संलग्न की गयी है। उक्त गेस्ट हाउस की मालिक पुष्पलता देवी उपरोक्त को कई बार थाना पुलिस द्वारा समझाया गया है, परन्तु वह नहीं मानती है और आये दिन प्रोगाम कराती रहती हैं। शादी समारोह के आयोजनों से आस पड़ोस के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके सम्बन्ध में पड़ोस में रहने वाले गजेन्द्र पुत्र जगरूप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *