राजेपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बा अमृतपुर स्थित बस अड्डे पर सुबह एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। पिकअप और टेंपो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो चालक श्रवण कुमार निवासी भरखनी, अपने टेम्पो से वासी अड्डा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के चलते बस अड्डे के आसपास कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से बस अड्डे के पास ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने और नियमित पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
अमृतपुर बस अड्डे पर पिकअप व टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल
