फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत जनपद के तीन मंडलों अमृतपुर विधानसभा के नवाबगंज एवं फर्रुखाबाद सदर विधानसभा के नगर पूर्वी व बढ़पुर पूर्वी के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई है। जिसमें नवाबगंज से आदेश राठौर, फर्रुखाबाद नगर पूर्वी से नरेंद्र आर्य एवं फर्रुखाबाद बढ़पुर पूर्वी से अजय कटियार को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के तीन मण्डल घोषित
