ट्रैक पार कर बुजुर्ग की कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। रेलवे ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग की कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 154/16 और 154/17 के बीच गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक बुजुर्ग लखनऊ से मथुरा जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव ट्रैक पर पड़ा देखा। तब गांव में सनसनी फैल गई। तुरंत ही मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मंझना थाना नवाबगंज निवासी राम मुरारी 75 वर्ष के रुप में हुई। बताते हैं कि मृतक राम मुरारी रेलवे लाइन के दूसरे पार बने घर से लौट रहे थे। ट्रैक पर पहुंचते ही शमशाबाद स्टेशन से आ रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र बंटू ने बताया कि उनके पिता को कम सुनाई देता था। हालांकि जिस समय ट्रेन गुजर रही थी उस दौरान हॉर्न भी बजाया गया था, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। दुर्घटना की सूचना नवाबगंज थाना पुलिस को दी गई। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव का पंचनामा भरवाया। जीआरपी इंस्पेक्टर वसीम अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *