नवाबगंज, समृद्धि न्यूज़। विकासखंड क्षेत्र के अचरा ताकीपुर गांव के बाहर रह रहे युवक के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। एक दर्जन से अधिक बकरियां जलकर मर गई।
नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचरा ताकीपुर गांव के बाहर खेतों में रह रहे सरनेस उर्फ बड़े कठेरिया पुत्र मैकू लाल कठेरिया निवासी ग्राम अचरा ताकीपुर यह गांव से लगभग 300 मीटर दूर खेतों की तरफ अपना घर बनाकर रह रहे है। घर झोपड़ी नमक था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी इनको खेतों में खाना देने गई थी, तभी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में आग लग गई। आग की लपेट देख ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं लोग समरसेबल आदि चलकर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। है। पीड़ित की लगभग एक दर्जन से अधिक बकरियां भी जलकर मर गईं। घरेलू सामान भी जलकर राख हो गयी। यह सूचना ग्राम पंचायत के सचिव अनुपम बाजपेई तथा ग्राम प्रधान इरशाद अली नौशाद अली को दी।
