मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वह 38 साल के थे। लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतीक भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां अस्पताल के निदेशक डॉ0 जीपी गुप्ता ने उनके मृत होने की पुष्टि की। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *