फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा 193 अमृतपुर के ग्राम पंचायत गूजरपुर गहलवार के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतियापुर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के फर्रुखाबाद प्रभारी दलजीत निषाद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सपा के पूर्व प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने मौजूदा सरकार की कानून व्यवस्था और कश्यप समाज की स्थिति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने मैनपुरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा इस सरकार में कश्यप समाज के युवाओं की हत्या कर दी गई। सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा को ही समर्थन दे रहे एक मंत्री जी को न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़ा और उसके बाद भी उतना न्याय नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था। डॉ0 जितेन्द्र यादव ने जनसभा में मौजूद कश्यप समाज के लोगों को पूरी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने मुख्य अतिथि की ओर इशारा करते हुए कहा हमारे मुख्य अतिथि जी यहाँ आए हैं, यह इस बात का संकेत है कि आपकी लड़ाई हम इस हद तक लड़ेंगे कि आपको धरना देने की नौबत ही नहीं आएगी। कोई आपकी तरफ आँख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करेगा, हत्या जैसी घटनाएँ तो बहुत दूर की बात हो जाएंगी।
इस तरीके की मजबूत व्यवस्था और सम्मान हम कश्यप समाज को दिलवाएंगे। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं और प्रभारियों के मार्गदर्शन में लड़ी जा रही इस लड़ाई का लाभ निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी के साथ-साथ पूरे कश्यप समाज को मिलेगा। इस जनसंवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, चौधरी अनुज, शिवपाल, नन्हें लाल प्रधान, युसूफ, इलियास मंसूरी, एडवोकेट सुधांशु पाठक प्रधान कमालुद्दीनपुर, अनुराग यादव, नन्हे बाथम पूर्व प्रधान, यूसुफ़ पटेल प्रधान अलीगढ़, अरविंद कश्यप, कौशलेंद्र कश्यप, शिवपाल कश्यप, धनपाल कश्यप, वीरपाल सिंह, सिद्धांत सिंह, निर्भन सिंह बापू, शिवदेस यादव, प्रमोद कश्यप, कमलेश कश्यप, रामकिशोर कश्यप, गोविंद कश्यप, नीरज कश्यप, आसाराम कश्यप, सुशांत कश्यप, प्रेमचंद कश्यप, कुलदीप कश्यप, सत्यदेव कश्यप, राजेंद्र कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
आगामी चुनाव में साइकिल का दें साथ: दलजीत निषाद
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित ग्राम चौपाल में फर्रुखाबाद प्रभारी दलजीत निषाद ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी अभियानों में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। दलजीत निषाद ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आगामी एक से डेढ़ महीने में चुनाव अभियान तेज होगा। उन्होंने ग्रामीणों से समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल पर विश्वास जताने और प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र का हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार गाँव-गाँव जाकर जनता के दुख-दर्द और हकों की बात कर रही है। पार्टी का हर कार्यकर्ता जन-जन का सहयोग और आशीर्वाद लेने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन अनुराग यादव ने किया। इस दौरान अरविंद कश्यप, सुधांशु पाठक सहित कई स्थानीय नेता उपस्थित रहे। दलजीत निषाद ने उपस्थित जनसमूह से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने तथा आगामी चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
