नगर मजिस्ट्रेट ने छापेमारी कर विशाल मेगा मार्ट सहित दो कोचिंग सेंटर कराये सील

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुई दर्दनाक अग्निकांड की घटना के बाद मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला प्रशासन सख्त है। बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में कई जगह छापेमारी कर फतेहगढ़ में दो कोचिंग सेंटरों पर छापा मारा गया। पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग, प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों टीमों ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों और नियमों की अनदेखी का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर विशाल मेगा मार्ट सहित दो कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया तथा की आगे की जांच जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने चेतावनी जारी की थी। इसके बाद बुधवार को फतेहगढ़ स्थित दो कोचिंग सेंटरों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम शहर पहुंची और खामियां मिलने पर विशाल मेगा मार्ट को खाली कराकर सील कर दिया और आगे की जांच शुरु कर दी है। ग्राहकों को लाउडस्पीकर के माध्यम से बाहर निकलने की घोषणा की गई। नगर मजिस्टे्रट पारुल तरार ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर अवैध स्टीट्यूट, मॉल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस आदि जो भी मानकविहीन है उन पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। छापेमारी के दौरान भोलेपुर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज मुलेन्द्र सिंह, जेई अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *