फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मीरपुर से कलाखेल जाने वाले खड़ंजा मार्ग के समीप जंगल में गोवध अधिनियम के अभियोग में ₹25,000 के इनामी अभियुक्त चंदा उर्फ चाँद मियां को उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी हेतु ले जाया गया। बरामदगी के दौरान अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से छूटकर भागा तथा झाड़ियों में छिपाकर रखे अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी कायमगंज भेजा गया। घटना स्थल पर जनपदीय फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से 01 अवैध 315 बोर तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, एक बांका एवं एक छुरी (आलाकत्ल) बरामद हुई। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में कोतवाली कायमगंज पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
