- लोगों की शिकायत पर जुनैद मम्मा ने लिया संज्ञान
- स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही थी भारी दिक्कत
कायमगंज, समृद्धि न्यूज़। नगर के लालबाग क्षेत्र में स्थित पुलिया के टूट जाने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लालबाग और गिर्द को जोड़ने वाली यह पुलिया मसीह चाचा के गेट के सामने स्थित है
पुलिया टूटने के कारण मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित हो गया था। इस मार्ग से मदरसे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों और आसपास के निवासियों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी
स्थानीय लोगों ने समस्या से भाजपा नेता जुनैद मम्मा को अवगत कराया। शिकायत मिलते ही जुनैद मम्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिया के मरम्मत कार्य को शुरू करवा दिया।
अब कार्य प्रगति पर है। टीम उमर खुर्शीद मौके पर कार्य का निरीक्षण कर रही है। पुलिया बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने जुनैद मम्मा का आभार व्यक्त किया है।
