फर्रुखाबाद से 21 निरीक्षकों का गैर जनपदों में तबादला, डीआईजी के निर्देश पर हुआ फेरबदल

फर्रुखाबाद,समृद्धि न्यूज। (फतेहगढ़): आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा जारी आदेश के तहत जनपद फर्रुखाबाद में 3 वर्ष या उससे अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके 21 निरीक्षकों (इंसपेक्टर) का गैर जनपदों के लिए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।

यह आदेश परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर जारी किया गया है। माना जा रहा है कि चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक सुधार के तहत आने वाले दिनों में तबादलों का यह सिलसिला अभी और भी जारी रहेगा।

स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों की सूची इस प्रकार है:

  • विनोद कुमार शुक्ला – फतेहगढ़ से कानपुर देहात

  • मंजेश कुमार सिंह – फतेहगढ़ से इटावा

  • अनिल कुमार चौबे – फतेहगढ़ से कानपुर देहात

  • अमित गंगवार – फतेहगढ़ से इटावा

  • योगेन्द्र सिंह सोरोत – फतेहगढ़ से कन्नौज

  • हरिश्याम सिंह – फतेहगढ़ से इटावा

  • राजीव पाण्डेय – फतेहगढ़ से इटावा

  • मंजेश सिंह यादव – फतेहगढ़ से कानपुर देहात

  • नवीन कुमार सिंह – फतेहगढ़ से कन्नौज

  • पूनम अवस्थी – फतेहगढ़ से इटावा

  • ओम प्रकाश पाण्डेय – फतेहगढ़ से कन्नौज

  • राजेश कुमार – फतेहगढ़ से कानपुर देहात

  • लक्ष्मी नारायण – फतेहगढ़ से कानपुर देहात

  • गोविन्द हरी – फतेहगढ़ से कानपुर देहात

  • मनोज कुमार भाटी – फतेहगढ़ से इटावा

  • राजेश कुमार सिंह – फतेहगढ़ से कन्नौज

  • सत्य प्रकाश – फतेहगढ़ से इटावा

  • श्रवण कुमार – फतेहगढ़ से कानपुर देहात

  • समर बहादुर यादव – फतेहगढ़ से औरैया

  • रण विजय सिंह – फतेहगढ़ से कन्नौज

  • रहमत खाँ – फतेहगढ़ से कानपुर देहात

संबंधित निरीक्षकों को उनके नए तैनाती स्थलों के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *