पिकअप की टक्कर से भूसा भरी बैलगाड़ी पलटी, चालक गंभीर

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पिकअप की टक्कर से भूसा भरी बैलगाड़ी पलट गयी। जिसमें दबकर चालक घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को हिरासत में ले लिया। पिकअप विद्युत विभाग की बतायी गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की गंगा कटरी में बसे गांव इस्लामनगर निवासी हसन मोहम्मद शनिवार को बैलगाड़ी में भूसा लाद विक्रय के लिए फैजबाग की ओर जा रहा था। फैजबाग शमशाबाद मार्ग ग्राम मुरैठी के निकट बिजली विभाग की ट्रांसफार्मर लदी पिकअप ने बैलगाड़ी के पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बैलगाड़ी पलट गयी। चालक दबकर घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बैलगाड़ी में दबे चालक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। भूसा भरी बैलगाड़ी निकालते ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *