शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। विकासखंड शमशाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एसआईआर की ग्रामीणों को जानकारी दी गई। ब्लाक शमशाबाद में नियुक्त प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने ग्राम चौरा, शरीफ पुछिछनी, मंझा, वाजिदपुर, बिरिया दाड़ा आदि गांव में भ्रमण कर मतदाताओं को एसआईआर के लिए जागरुक किया व बीएलओ को सुझाव दिया कि वे संवाद स्थापित कर गणना प्रपत्र भरकर जमा करे। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार, अनिल यादव, अरविन्द यादव, सावेज खां आदि लोग मौजूद रहे।
