एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

बाढ़ पीडि़तों को तत्काल घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कटरी क्षेत्र में जीवन रक्षक दवाईयों का किया वितरण

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। उप जिलाधिकारी कायमगंज ने तहसीलदार, कानूनगो एवं लेखपाल के साथ ग्राम समैचीपुर तराई, कमथरी अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालातों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को बाढ़ पीडि़त ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि मंडी समिति में जाने पर घर के हालतों की जानकारी नहीं हो सकेगी। इस समय जहां डेरा जमाया है वहां राशन आदि लाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। प्रशासनिक अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद भी तमाम लोग अपने अपने आशियाने छोडऩे को तैयार नहीं है। जबकि ऐसे तमाम लोग हैं जो मजबूरन घर बार छोड़कर सड़क किनारे डेरा जमाकर समय गुजारने को मजबूर हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट विजय यादव के नेतृत्व में टीम ने बाढ़ पीडि़त इलाको में मरीजों का हाल जाना, साथ ही उन्हें जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराई। फार्मासिस्ट विजय यादव ने बताया कि ग्राम कमथरी में 35 व समैचीपुर तराई में 55 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर जीवन रक्षक दवाइयां वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *