चारपाई पर सो रहे मासूम की बाढ़ के पानी में गिरने से मौत

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ के पानी में सोते समय चारपाई से अचानक डेढ़ वर्षीय मासूम गिरकर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर जांच पड़ताल कर घटना के संदर्भ में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार ढाई घाट की गंगा नदी जहां एक लंबे समय से बाढ़ का प्रकोप जारी है बाढ़ के सैलाब के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अधिकांश पीडि़त अपनी अपनी जान बचा कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर गए हैं और अधिकांश ग्रामीण शमशाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर डेरा जमा कर गुजर बसर कर रहे है। गंगा कटरी क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार मेंं बाढ़ का पानी भर जाने के कारण दर्जनों लोग सड़क किनारे डेरा जमा कर गुजर बसर कर रहे है। इसी गांव के निवासी इरशाद भी सड़क किनारे पन्नी तानकर परिवार सहित रह रहा है। मंगलवार उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र मेराज जो चारपाई पर सो रहा था। करंवट लेने के दौरान बाढ़ के पानी में जा गिरा। जब परिवार के लोगों की नजर चारपाई पर पड़ी तो उस पर मेराज नहीं था। पीडि़त परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए खोजबीन की तो पानी में मासूम उतरा रहा था। तुरन्त उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी ले गये। जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मां अरमीना व अन्य परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। अरमीना के 5 बच्चे हैं, जिसमें 3 पुत्र और दो पुत्रियां है। मृतक सबसे छोटा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने भी पहुंचकर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *