श्रमिकों की जान जाोखिम में डालकर पानी की टंकी का निर्माण करा रहा है ठेकेदार

सुरक्षा किट का नहीं है पता, जेई बोले नियम विरुद्ध कार्य कराये जाने पर होगी कार्यवाही
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
शासन द्वारा घर-घर पानी उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकी का निर्माण कराकर सभी घरों में नल का कनेक्शन दिया जाये। जिससे किसी को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े, लेकिन स्थानीय स्तर पर चाहें अधिकारियों की अनदेखी समझे या फिर सहमती। जिसके चलते शासन के मानक के अनुरुप पानी की टंकी का निर्माण ठेकदार द्वारा नहीं कराया जा रहा है। ऐसा ही मामला ब्लाक शमशाबाद के ग्राम हसनपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी का हाल देखने को मिला। पानी की टंकी के निर्माण के लिए शासन कीओर से मानक निर्धारित किये गये साथ ही टंकी के निर्माण कार्य में लगने वाले श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। जिसके तहत सभी को सेफ्टी बेल्ट, जैकिट, हेलमेट आदि सुरक्षा किट देने का नियम है, लेकिन खाऊ-कमाऊ नीति के चलते टंकी के निर्माण में कार्य करने वाले श्रमिकों को न तो सुरक्षा किट दी गई। सुरक्षा किट के नाम पर दो हेलमेट दिखायी दिये। एक हेलमेट को ड्राम से पानी निकालने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं दो हेलमेट पानी में तैरते दिखायी दिये। इसके अलावा श्रमिकों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। निर्माणाधीन टंकी की ऊंचाई 12 मीटर है। काम काफी ऊंचाई पर पहुंच गया है। निर्माण का ठेका जतिन को दिया गया है। इसके काम करने वाले श्रमिक बदायूं से लाये गये है। जब इस संदर्भ में जेई नंदकिशोर ने बताया कि टंकी की उचाई 12मीटर है, अक्टूबर माह तक कार्य पूरा होना है। मजदूरों को सेफ्टी किट दी गई है। ठेकेदार द्वारा मजदूरों को किट में निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए है। किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। नियम विरुद्ध कार्य कराये जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *