जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व हुई पन्द्रह राउंड फायरिंग

दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक घायल
सीओ ने पहुंचकर की जांच पड़ताल

दो दिन पूर्व भी हुई थी मारपीट, जिसमें पुलिस ने दो का शांतिभंग में चालान कर की थी खानापूर्ति
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गये। इस दौरान पन्द्रह राउंड फायर भी हुए। घटना में दो पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दिन दहाड़े हुए गोली काण्ड से गांव में सन्नाटा छा गया। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गये।
थाना क्षेत्र के गांव बरई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसमें कई राउंड फायरिंग भी हुई। जिसमें एक पक्ष गोली से घायल सागर पुत्र सर्वेश, साधना पुत्री दिनेश सक्सेना, सुधीर उर्फ नन्हे पाल तथा लाठी से घायल मीना पत्नी प्रमोद, चंदन, धीरज पुत्रगण सर्वेश को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूत्रों की माने तो दबंग भैयालाल एवं नितिन ने 3 दिन पूर्व सागर, चंदन, रजनी को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद पीडि़त थाने गए थे और अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो भाई लाल व नितिन का शांतिभंग में चालान कर खाना पूरी कर दी थी। पुलिस की कार्यवाही से आरोपी रंजिश और भी मानने लगे।
बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे सागर, नन्हेललाल, चंदन मीना गांव के बाहर बंधी अपनी भैंसों को खोलने गए थे, तभी दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए ललकारा कि सालों को गोलियों से भून दो और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें सागर, साधना, नन्हेलाल को गोली लग गई। बताया गया कि साधना खेत से चारा लेकर अपने घर जा रही थी, जो फायरिंग की चपेट में आ गयी और गोली लगने से घायल हो गयी। पीडि़त चंदन ने फायरिंग की सूचना डायल 112 को देनी चाही, लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। जिसके बाद पीडि़त ने सूचना दरोगा अमित को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा अमित कुमार ने जांच पड़ताल की और घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं दूसरे पक्ष से संतराम व उनकी पुत्री शिवानी, देवकी नंदन, उमाशंकर, भतीजा अरविंद, भाभी श्रीवती भी घायल हो गईं। सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में भर्ती कराया। जिसमें साधना, नन्हेलाल, सागर की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वहीं दिनदहाड़े हुए गोली कांड से गांव में सन्नाटा छा गया। ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गये और गांव में दहशत फैल गई। बताते चले कि आठ दिन पूर्व भी गोली की घटना घटित हुई थी। दूसरे गोली काण्ड से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *