जिला स्तरीय भाला फेंक टीम का हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्व0 ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का चयन १८ वर्ष से कम आयु बालक बालिका वर्ग, १६ वर्ष से कम आयु बालक बालिका वर्ग, १४ वर्ष से कम आयु बालक बालिका वर्ग, १८ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक महिला व पुरुष टीम का चयन किया गया। जिला भाला फेंक टीम में चयनित खिलाड़ी ०७ अगस्त को कानपुर नगर के पालिका स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। टीम चयन के अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव योगेश शुक्ला, जितेंद्र कुमार, शिवा गहरवार, एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष संजीव कटियार, तकनीकी अधिकारी कुलदीप यादव, अरुण यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह मौजूद रहे। चयनित टीम १४ वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, शिवांश द्वितीय, बालिका वर्ग में आकृति सिंह प्रथम, मान्या सिंह द्वितीय, १६ वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में अंकित राजपूत प्रथम, जितिन कुमार द्वितीय, बालिका वर्ग में अलीशा प्रथम, १८ वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में अतुल कुमार प्रथम, सुफियान द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मोनिका राठौर प्रथम, १८ वर्ष से अधिक आयु बालक वर्ग में सुरजीत सिंह प्रथम, सचिन द्वितीय रहे। आरक्षित खिलाड़ी जतिन चौहान व अम्बर अली रहे। सभी का चयन जिला स्तरीय भाला फेंक टीम के लिए किया गया। व्यवस्था जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव योगेश शुक्ला ने देखी।
खिलाडिय़ों के चयन में एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष संजीव कटियार ने भूमिका निभाई। सभी चयनित खिलाडिय़ों को जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *