6 अगस्त को करेंगे पीएम मोदी फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन सौंदरीकरण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 16..85 करोड़ से होगा सौंदरीकरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराये जा रहे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के सौंदरीकरण का 6 अगस्त को पीएम मोदी ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। सूत्रों के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 16.85 करोड़ की लागत से फर्रुखाबाद स्टेशन का सौंदरीकरण होना है। पूर्वोत्तर रेलवे इंज्जत नगर मंडल का फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन प्रमुख हिस्सा है। स्टेशन पर लगभग 11 रेल लाइन, पांच यात्री प्लेटफार्म व दो माल गाड़ी प्लेटफार्म है। इस स्टेशन से करीब 42 टे्ने प्रतिदिन गुजरती है। इसके साथ जिले में तीर्थ स्थल कम्पिल, संकिसा, पांचाल घाट, महाभारत कालीन पाण्डेश्वर नाथ मंदिर आदि है। स्टेशन से लगभग प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्री यात्रा करते है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन के सौंदरीकरण किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रमों में रेल प्रतीक्षालय कक्ष, रिटायरिंग रूम, शौचालय, ब्लॉक को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही पुरानी बुकिंग विंडो (पीआरएस) हाल को नवीनीकरण करके इस भवन में प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 के मध्य चल रहे रेलवे सुरक्षा बल थाने को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ ही एक नया १२ मीटर चौड़ा आधुनिक ऊपरगामी पुल का भी निर्माण किया जायेगा। स्टेशन पर यातायात परिसंचरण योजना के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था, स्टेशनए नाम बोर्ड, सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे इंजन नगर मंडल रेल प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि 6 अगस्त को पीएम मोदी फर्रुखाबाद स्टेशन का सौन्दरीकरण के कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *