वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीडि़ता मानसिक रुप से है विक्षिप्त
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। वृद्ध ने मानसिक रुप से विक्षिप्त युवती को बहला-फुसलाकर बाग में ले जाकर उसके साथ जबरियन बलात्कार किया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर पिता ने पुत्री के साथ दुष्कर्म होने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की एक 35 वर्षीय युवती जो मानसिक रुप से विक्षिप्त है। गांव के ही 70 वर्षीय देवराज ने मौका देखकर उसे पकड़ लिया और उसे खींचकर बाग में ले गया और उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। कुछ लोगों ने देख लिया और उसका वीडियो बना लिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
