पुलिस ने महिला को तमंचा सहित पकड़ा

नवाबगंज (सं.)। तमंचा बनाकर खरीद फरोख्त करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तमंचा सहित पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबुद्दीनपुर गांव में कल शाम थानाध्यक्ष जेपी शर्मा फोर्स के साथ संदिग्ध घरों में तलाशी अभियान चला रहे थे। उसी समय गांव की नन्हीं देवी पत्नी कश्मीर सिंह भागने लगी। भागते समय उसकी कमर में लगा तमंचा 315 बोर रास्ते में गिर गया। जिसे मौके पर पुलिस ने जब्. कर लिया और महिला को हिरासत में लेकर थाने लायी। शुक्रवार सुबह महिला का चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया इससे पूर्व उसका पुत्र जेल जा चुका है तथा पति भी असलाह अधिनियम में जेल जा चुका है। पुलिस को सूचना मिली है उक्त लोग तमंचा की खरीद फरोख्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *