जान से मारने की धमकी देने में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खेत में खड़े बाजरे को ट्रैक्टर द्वारा पलट देने का विरोध करने पर गाली कर जान माल की धमकी देने के मामले में पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना जहानगंज के ग्राम सितौली निवासी प्रभाष चंद्र दीक्षित पुत्र स्वर्गीय सूरज प्रसाद दीक्षित हाल निवासी कोतवाली फतेहगढ़ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में दर्शाया वर्तमान में विकास भवन कन्नौज में कार्यरत है। पिता द्वारा किए बंटवारे में मिले पैतृक खेत में अपने हिस्से पर काबिज है। मेरा एक भाई सतीश चंद जिसका स्वर्गवास हो गया। उसका कोई बारिश नहीं है। उसके हिस्से पर भी वह 20 वर्षों से काबिज है। 3 अगस्त को रात्रि 8 बजे 9 बीघा खेत पर खड़े बाजरे की फसल को सुभाष चंद्र व उनके पुत्र आशीष ने ट्रैक्टर से पलट दिया। जानकारी होने पर जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी और कहा कि इसी बाजरे के खेत में तुझे दबा देंगे। इससे पहले भी वर्ष 2019 में जान से मारने से तमंचा से हमला कर चुका है। इसकी शिकायत थाना जहानगंज में की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *