सिपाही के साथ हाथापायी में, दो हिरासत में

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दुकानदार व ग्राहक में हो रही नोकझोंक की सूचना पर पहुंचे सिपाही के साथ दुकानदार ने हाथापायी कर दी। पुलिस ने दुकानदार समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। नवाबगंज चौराहे पर अमन गारमेंट नाम से रेडीमेड दुकान का संचालन सिरमौरा बांगर गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र अमन और उनका भाई करते हैं। सोमवार शाम 4.00 बजे अलीगढ़ में तैनात सिपाही हवलदार सिंह राजपूत निवासी मिलकिया अपने दोस्त आलोक सिंह के साथ लोअर खरीदने आया। किसी बात को लेकर दुकानदार और आलोक की बातचीत होने लगी। वाद विवाद हाथापायी तक पहुंच गया। मौके पर पहुंचे सिपाही ने बचाव बचाव किया, लेकिन दुकानदार सिपाही के साथ हाथापाई करने लगा। चौराहे पर भीड़ जमा होती देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दुकानदार को पकड़ कर थाने लाई। जहां दोनों पक्षों के समझौते के प्रयास चल रहे हैं। सिपाही ने अपने साथ हाथापाई की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया किसी बात को लेकर सिपाही के साथ अभद्रता की शिकायत आई है। फिलहाल दोनों पक्षों की पंचायत चल रही है। अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *