फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अधिवक्ता को न्यायालय परिसर में मारपीट कर जानमाल की धमकी देने के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।कोतवाली फतेहगढ़ के नवदिया निवासी शरद शुक्ला एडवोकेट पुत्र राधारमण ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में दर्शाया कि 31 जुलाई को 12 बजे न्यायालय में मुकदमे की पैरवी हेतु गया था, प्रतिवादी की पैरवी कर रहे राम नारायण मिश्रा उर्फ रामू मिश्रा पुत्र बांकेलाल मिश्रा निवासी मोहल्ला हरभगत फर्रुखाबाद अपने दो साथियों से आए और भद्दी गालियां देने लगे और का बहुत बड़ा वकील बनता है और कहा कि पूछ लेना मेरे पर कई मुकदमे चल रहे हैं। कुछ अधिवक्ताओं के आ जाने पर जानमाल की धमकी देकर चले गए। दूसरे दिन जीआईसी स्कूल के सामने घेर लिया और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। एसपी आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
अधिवक्ता को पीटने पर मुकदमा दर्ज
