पुलिस ने छापामारी कर वांछित के घर से बड़ी मात्रा में पकड़े अवैध हथियार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध असलाहों के विरुद्ध एवं उनकी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कायमगंज पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर वांछित के घर से बड़ी मात्रा में तमंचा कारतूस व गडांसा बरामद किया।
कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अवैध असलाहों के विरुद्ध एवं रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी इज्जत खां में छापामारी कर वांछित शाहिद मंसूरी पुत्र शौकत अली के घर से एक नाजायज रायफल, दो तमंचा व ११ जिंदा कारतूस, १६ खोखा ३१५ बोर, १ तमंचा, ९ जिंदा कारतूस, २ खोखा कारतूस १२ बोर एक गडांसा बरामद हुआ। वहीं एसपी ने जारी किये आदेश में दर्शाया कि जनपद में अवैध असलहों के विरुद्ध एवं उनकी रोकथाम हेतु तलाशी अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, अवैध असलाहा प्राप्त होने पर फतेहगढ़ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *