डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का परिणाम घोषित

साईंमीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मेधावी छात्रों को किया गया पुरुस्कृत
फर्रुखाबाद/छिबरामऊ, समृद्धि न्यूज। कन्नौज के छिबरामऊ में संचालित साईंमीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के परीक्षा परिणाम हर बार की तरह इस बार भी कनौज, फर्रुखाबाद व आसपास के कई जिलों में अब्बल रहा है। विद्यालय के बी-फार्मा प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में ६१ छात्र-छात्राओं में से ४० व बी-फार्मा अंतिम वर्ष (आठवां सेमेस्टर) में ५१ छात्र-छात्राओं में से ३८ छात्र-छात्राएं सभी विषयों में उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय के प्राचार्य डा0 अर्पित कटियार ने बी-फार्मा अंतिम वर्ष में प्रथम स्थान पर रहीं छात्रा अलशिफा सिद्दीकी (८८.९ प्रतिशत) व बी-फार्मा प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में प्रथम स्थान पर रही छात्रा ओशी (८९.७९ प्रतिशत) को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इसके साथ-साथ बी-फार्मा अंतिम वर्ष में द्वितीय स्थान पर रही सुजाता शाक्य (८८.५ प्रतिशत), तृतीय स्थान पर रही दीपा राजपूत (८७.६ प्रतिशत) एवं बी-फॉर्मा प्रथम वर्ष में द्वितीय स्थान पर रहे छात्र कार्तिक उपाध्याय (८९.३३ प्रतिशत) व तृतीय स्थान पर रही छात्रा कनिका सिंह कुशवाहा (८७.४४ प्रतिशत) के भी पुरस्कृत किया।
इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डा0 जितेन्द्र सिंह, चेयरपर्सन डा0 अनीता रंजन ने छात्र-छात्राओं के इन अब्बल परीक्षा परिणामों की खूब सराहना की और इसका श्रेय विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों एवं समस्त स्टाफ को दिया। इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डा0 अर्पित कटियार ने बताया कि इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डा0 जितेन्द्र सिंह व चेयरपर्सन डा0 अनीता रंजन का एकमात्र ध्येय यह है कि कन्नौज व आस-पास के सभी जिलों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए एक अच्छे व शिक्षित समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि चेयरमैन डा0 जितेन्द्र व चेयरपर्सन डा0 अनीता रंजन द्वारा विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने हेतु (जॉब कैम्पस) कराने की प्रक्रिया पर भी जोर दिया जा रहा है। एवं जल्द ही कुछ फार्मा कम्पनियां विद्यालय में विजिट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *