फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शौचक्रिया के लिए जा रहे पूर्व सैनिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र महरुपुर खार निवासी ६० वर्षीय गंभीर सिंह पुुत्र स्व0 नन्हू लाल बाल्मीकि गुरुवार सुबह ५ बजे शौच के लिए निकला था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंच गये और मृतक गंभीर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी विमला देवी, पुत्र रामबालक, बालकराम, शिवबालक, रामनिवास आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
