आबकारी टीम ने बड़ी मात्रा में लहन व अवैध शराब की बरामद, एक गिरफ्तार

गिहार बस्ती व रामलीला गड्ढा में की गई छापेमारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
आबकारी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गिहार बस्ती लकूला व रामलीला गड्डा में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब व लहन बरामद कर मौके पर एक को हिरासत में ले लिया।
शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, के आदेश तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन के निर्देशन में तथा उपआबकारी आयुक्त, कानपुर प्रभार महेश प्रसाद की अगुवाई में जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने आबकारी निरीक्षक आनन्द कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे, आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी व कादरीगेट थाना के एसएसआई जगदीश शर्मा आदि पुलिस टीम के साथ लकूला गिहार बस्ती, कादरीगेट स्थित रामलीला गड्ढा में छापामारी कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 300 किलोग्राम तैयार लहन बरामद किया। इस दौरान आबकारी टीम ने लकूला गिहार बस्ती से रिन्कू गिहार पुत्र सबूदेार गिहार को अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *