दबंगों ने युवक को दी झूठे मुकदमे में फंसाने व जानमाल की धमकी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जानमाल की धमकी देने के मामले में पीडि़त ने घटना के संबंध में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम धीरपुर कीर्ती वर्धन सिंह पुत्र रावेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह करणी सेना (छात्रसभा का जिलाध्यक्ष) है। सोमवार सुबह ८:३० बजे गांव का शिव कुमार दिवाकर पुत्र मुन्नूआ लाल, सर्वेश दिवाकर पुत्र मोहन लाल व २-३ अज्ञात साथियों के साथ आया और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। जब मैंने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने एससी/एसटी एक्ट व छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीडि़त का आरोप है कि आरोपीगण कई बार गाली-गलौज कर चुके है। पीडि़ता का कहना है कि जब वह अपने बाग में स्व0 अखण्ड प्रताप सिंह चाचा की बनी समाधि पर पूजा करने जाता है तो उक्त लोग समाधि पर बैठकर दारु पीते है और गाली-गलौज कर कहते है कि तुम्हारे चाचा छात्र नेता थे उनके भी गोली लगी थी वह भी ऊपर चले गये और उनकी समाधि बन गयी। तुम ज्यादा बोलेगे तो तुम्हारी भी समाधि बन जायेगी यह कहकर भाग गये। पीडि़त ने जांच कर उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *