शमशाबाद समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयां संत निवासी एक 18 वर्षीय नवयुवक ने उस वक्त दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी जब घर परिवार के सदस्य घर के अंदर थे और युवक ऊपरी कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटक रहा था बताया गया है युवक का घर परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसको लेकर युवक काफी मायूस था बुधवार अपराहन युवक बिना बताए मकान की छत के ऊपर कमरे में चला गया जब काफी देर से वापस आए तो परिवार के लोगों द्वारा आवाज देकर बुलाया गया जवाब नहीं मिलने पर जब झांक कर देखा तो युवक का सब फांसी के बंदे में झूल रहा था युवक के सब को फांसी के फंदे पर झूलता देख घर परिवार में कोहरा मच गया लोगो ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की जब तक युवक को उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की मृतक युवक के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया और देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
