
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र की गंगा कटरी में पिछले एक माह से बाढ़ के हालात विकराल बने हुए हैं। हर दिन लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हाल बेहाल है। सडक़ों पर पानी का बहाव तेज होने के कारण आवागमन भी बाधित हो गया है। ढाई घाट शमशाबाद जलालाबाद मार्ग पर पानी का भाव तेज होने तथा खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा बेरीकटिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया है। चौराहार जलालाबाद मार्ग के पास भी काफी बुरे हालात है। पिछले 1 महीने से सडक़ किनारे डेरा जमाकर जीवन यापन करने को मजबूर बाढ़ पीडि़तों के आगे ढेर सारी समस्याएं हैं। जिसमें प्रमुख समस्या खान पान राहत सामग्री की देखी जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लाक प्रमुख ससुर रामकिशोर राजपूत, ब्लाक प्रमुख पति राजवीर सिंह राजपूत ने समर्थकों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंपातपुर तथा ग्राम पंचायत भिडौर में पहुंचकर प्रधानमंत्री बाढ़ सामग्री के तहत राशन की 500 किटों का वितरण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राहत सामग्री की किट पाकर बाढ़ पीडि़तों ने खुशियां जता उन्हें ढेर सारी दुआएं दी। इस मौके ब्लॉक प्रमुख ससुर रामकिशोर राजपूत, ब्लॉक प्रमुख पति राजवीर सिंह राजपूत, प्रधान इखलाख अहमद, नरसिंह के अलावा पंकज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
