ट्यूशन के विरोध में छात्राओं ने शिक्षिकाओं के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रामानंद बालिका इंटर कालेज की छात्राओं पर शिक्षिकाओं द्वारा ट्यूशन पढऩे का दबाव बनाने पर शुक्रवार को छात्राओं ने फतेहगढ़ पहुंचकर जिला विद्यालय निरीक्षक से लिखित शिकायत की।
स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज की कक्षा १1 व १२ की छात्राओं ने अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा ट्यूशन पढऩे का दबाव बनाने के लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। छात्राओं ने कहा कि आर्थिक स्थिति से हम कमजोर हैं। परिवार मेरा गरीब है। माता पिता कोचिंग नहीं पढ़ा सकते हैं। कोचिंग की फीस भरने के लिए अलग से कोई आमदनी न होने के कारण फीस नहीं दे सकते हैं। विद्यालय की अध्यापक, अध्यापिकायें सभी विषयों की प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाते हैं। ट्यूशन न पढऩे पर उन्हें भगा देते हैं। ऐसे में आहत होकर छात्राओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। छात्राओं ने मांग की है कि शिकायत के बाद किसी छात्रा का शिक्षिकाओं द्वारा भविष्य खराब न किया जाये। शिकायत करने वाली छात्रा रिया, स्वेता, हिमाचली, सोनम, सलोनी, ईसा, पारुल, कामिनी, अंजली, हिमानी, रुखसार, प्रिया, सोनाली, आरती एकता भावना आदि छात्रायें मौजूद रहीं। डीआईओएस ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *