समाजवादी व्यापार सभा की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना ने अपनी ३१ सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में घोषित की। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, महासचिव प्रमोद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रोहित सोमवंशी, प्यारे मियां, गगन सिंह बनाये गये। राजेंद्र कुमार मिश्रा जिला सचिव, सचिन यादव व आयुष सक्सेना को जिला सचिव के साथ प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली। संजू यादव, राहुल गुप्ता, फिरदोस खान, मनीष गुप्ता, प्रमोद यादव, जोगेंद्र सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी। पदमेश रंजन श्रीवास्तव को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी करन चौहान को मिली। सोशल मीडिया प्रभारी पियूष सक्सेना को बनाया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश श्रीवास्तव, राजेश अग्निहोत्री, आर.एन., ब्रह्मदत्त, अनिल यादव प्रवीन यादव, अरविन्द यादव, राहुल सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह, गौरव गुप्ता, प्रदुम्न शर्मा, भारत सिंह को बनाया गया है। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा व्यापारियों की समस्याओं को वरीयता दी जायेगी और उनका निस्तारण कराया जायेगा। समाजवादी व्यापार सभा के किसी भाई का अगर उत्पीडऩ हुआ, तो पूरी पार्टी की ओर से उसकी मदद की जायेगी। जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना ने अपनी ३१ सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा हर पदाधिकारी पार्टी का सदस्य है। कई लोग बुलेटिन सदस्य भी हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में पदाधिकारी अभी से लग जायें और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। जिससे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर लोकसभा भेजें और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *