सपा सैनिक प्रकोष्ठ के पवन बाथम मीडिया प्रभारी, राजेश बने सचिव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास में सामजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के नए पूर्व सैनिकों को सदस्यता दिलाई गयी। साथ ही कई पदाधिकारी मनोनित किए गए और उनका सैनिक प्रकोष्ठ कैप पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के0के0 यादव ने जिला मीडिया प्रभारी पवन बाथम (जिला सेनिक प्रकोष्ठ), जिला सचिव सैनिक प्रकोष्ठ राजेश कुमार को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सदस्य सैनिक प्रकोष्ठ बेंचेलाल यादव, जिला अध्यक्ष के0के0 यादव, जिला महा सचिव अमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सभासद नरेंद्र यादव, युवा नेता नवनीत यादव, निर्दोष यादव आदि सपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *