एक समुदाय के लोग किशोरी से कर रहे है छेड़छाड़

पीडि़त बाप पुलिस के सामने फबक-फबक कर रोया
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। एक समुदाय विशेष के लोग किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पीडि़त थानाध्यक्ष के सामने फबक-फबक कर रोने लगा कि साहब दबंगों से मुझे व मेरी पुत्री को बचाओ। पीडि़त की शिकायत पर थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने तुरन्त कार्यवाही के हल्का इंचार्ज को निर्देश दिये।
नया गनीपुर निवासी पीडि़त ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले के ही एक समुदाय के लोग छेड़छाड़ करते हैं। जब आरोपी के घर शिकायत करने जाते तो आरोपीगण घर पर आकर गाली-गलौज करते है। पीडि़त ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने न्याय की गुहार लगायी। जिस पर थानाध्यक्ष ने फोर्स भेज कर आरोपियों को पकडऩे के निर्देश दिये। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी घर नहीं मिले, तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *