बरसात के पानी से दीवार लेंटर गिरा, मवेशी घायल

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। रिमझिम बारिश से मकान के पीछे पानी भर जाने से अचानक भरभराकर गिर गया। परिजन बाहर होने के कारण बाल-बाल बच गये। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव विल्हा निवासी सुदेश सिंह की दीवार लिंटर सहित बुधवार की बीती रात अचानक गिर गयी। परिजन बाहर सो रहे थे, जिससे वह बाल-बाल बच गये। सुदेश सिंह ने बताया कि काफी दिनों से दीवार के पीछे बरसात का पानी भरा हुआ था। दीवार गिरने से उसमें बंधी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई व उसमे रखा भूसा भी खराब हो गया। तेज आवाज के साथ मकान गिरने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से भैंस को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राजस्व विभाग को सूचना दे दी गई, लेकिन किसी ने भी मौके पर आकर मुआयना करना मुनासिब नहीं समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *