बार काउंसिल अध्यक्ष ने निष्पक्ष चुनाव कराने के दिये निर्देश

दोनों सूची में विभिन्नता पाये जाने पर एल्डर्स कमेटी का करें गठन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पहले एल्डर्स कमेटी के सदस्यों के सूची बार काउंसिल को भेजी गई थी। उसका जबाब वापस नहीं आया। उसके बाद एल्डर्स कमेटी का अनुमोदन हुआ। बार काउंसिल ने आदेश जारी किया। कमेटी के सदस्यों की सिनीयर्ट का ध्यान में रखे और इसमे कुछ लोग ने इस्तीफा दे दिया है और कुछ लोगों की मृत्यु हो गयी है। वहीं राज्य विधिज्ञ परिषद उ0प्र0 प्रयागराज अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने फर्रुखाबाद जिला बार एसोसिएशन के कार्यवाह अध्यक्ष व कार्यवाहक मंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें दर्शाया कि २४ मई को भेजे गये पत्र का अवलोकन किया गया। जिसके द्वारा एल्डर्स कमेटी बनाकर अनुमोदन के लिए प्रेषित किया गया। बार काउंसिल के बैरीफिकेशन विभाग से प्राप्त फर्रुखाबाद के वरिष्ठतम अधिवक्ताओं की सूची का अवलोकन किया गया। सूची में अवलोकन से विधित होता है कि दोनों सूची में विभिन्नता है। इसलिए निर्देशित किया जाता है कि पत्र के साथ संलग्न फर्रुखाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सूची के अनुसार एल्डर्स कमेटी का गठन करते हुए निष्पक्ष व पारदर्शी मॉडल बाइलाज के नियमों व उपनियमों के अन्तर्गत कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *