
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे साथ ही बाढ़ पीडि़तों को राहत सामिग्री वितरित करेंगे। उनके आने का कार्यक्रम आते ही कार्यक्रम स्थल को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया। वहीं कानपुर मण्डल आयुक्त, आईजी व आदि अधिकारियों ने रविवार को ही डेरा डाल लिया।
तहसील अमृतपुर के ब्लाक राजेपुर के क्षेत्र जमापुर रोड पर बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री वितरण करने का कार्यक्रम स्थल रखा गया है। कानपुर मण्डल आयुक्त अमित गुप्ता, कानपुर जोन के आईजी प्रशांत कुमार ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें दुरुस्त करने के निर्देश दिये। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित एरिया, तहसील सदर क्षेत्र अर्रापहाड़पुर मण्डी में बनाये गये बाढ़ शरणालय एवं हैलीपेड का निरीक्षण कर जायजा लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उडऩ खटोला 10:15 पर आरआरसी फतेहगढ़ के गोल्फ ग्राउंड में हेलीपैड पर उतरेगा। उसके पश्चात 10:45 पर कार्यक्रम स्थल जमापुर रोड पहुंचेंगे। 11:15 तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण द्वारा राहत सामग्री का वितरण करेंगे। 11:25 पर आरसी ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचेंग। मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मौजूद रहेंगे।
