रक्षाबंधन सद्भावनाओं का प्रतीक: बी.के. सुमन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जेएनवी रोड फतेहगढ़ के प्रांगण में राखी सद्भावनाओं का प्रतीक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार सिंह ने कहा राजयोग करने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल रोहित पंत ने कहा यहां आकर सुखद पलों की अनुभूति हुई है। ऐसे कार्यक्रमों में मैं आता रहूॅगा। बी.के. शोभा बहन ने कहा रक्षाबंधन सद्भावनाओं का प्रतीक पर्व है। पुराने इतिहास में राखी की रक्षा का प्रतीक रक्षाबंधन माना गया है। इस त्यौहार से भाई बहनों में अच्छा संदेश जाता है। रानी दुर्गावती ने दुशमन के आक्रमण के दौरान हुमायुं को राखी भेजकर अपनी रक्षा का संकल्प लिया। हुमायुं ने भी अपनी बहन मानकर उनकी रक्षा की। समय बदला आज मानसिक भ्रष्टाचार, अपराधिक व्यवहार समाज में प्रदूषण की तरह फैल गया है। इसे समाप्त करने के लिए सद्भावना की जरुरत है। ब्रह्माकुमारी आश्रम में बहनों ने एक दूसरे को राखी बांधकर परिवार में खुशहाली रखने की कामना की। जिसकी कलाई पर राखी बंधती है वह बहुत भाग्यशाली होता है। राखी रक्षा का प्रतीक है। सर्व शक्तिमान हमारा साक्षी बनकर राखी रक्षा करती है और भाइयों को प्रेम के बंधन में जोड़ती है। इस मौके पर मुरलीधर गौड़, राधिका, शिवानी, ऊषा, रुचि ने विचार रखे। इस दौरान डी.एस. राठौर, वीरेंद्र सिंह, सुमन राठौर ,चित्रा अग्निहोत्री, रमला राठौर, गंगाराम, श्याम, गोविंद, वीरवन, गीता, आरती आदि बहनें मौजूद रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *