भाई बहनों के प्रेम का सूचक है रक्षाबंधन पर्व

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओमनिवास जटवारा जदीद सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी ने रक्षाबंधन की सर्व को कोटि-कोटि बधाइयां देते हुए कहा इस संसार में परम पिता के हम सभी आत्मिक रूप में रूहानी बच्चे होने के नाते हम सब भाई-भाई हैं। विश्व हमारा परिवार है एकता की माला में पिरोन वाला, उमंग दिलाने वाला, हर सांसारिक लड़ाई झगड़ा में विजयी बनाने वाला, हमारे भाई बहनों का प्रेम का सूचक प्यारा रक्षाबंधन एक अमूल्य उपहार है। इसे हम बहनें तथा पवित्र ब्राह्मण लोग सभी इस पावन धागे को ईश्वरीय शिक्षाओं को पालन करते हुए मन वचन कर्म से पूर्ण पवित्रता को अपनाने का संकल्प करते हुए राखी बंधवाते हैं। उन्होंने आध्यात्मिक रहस्य समझते हुए मधुर बोल की मिठाई एक दूसरे को खिलाएं और मस्तक पर आत्म स्वरूप में देखने का टीका लगाएं। ऐसा संदेश शोभा दीदी ने देते हुए सभी की कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवाने की प्रेरणा देते हुए रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने कहा कि बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है इसका आध्यात्मिक रहस्य है कि अपनी आत्मा के अंदर विकारों वश जो भी बुराइयां हैं उन्हें परमात्मा की याद और शक्तियों द्वारा भस्म कर पवित्र रहने का और दूसरों को पवित्र बनाने का संदेश देने की प्रतिज्ञा करें। इस मौके पर महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की प्रधानाचार्या बहन दीपिका राजपूत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की राखी के त्यौहार के महत्व को जानकर इन धारणाओं को अपनायें तो हमारी यह भारत भूमि फिर से रामराज्य अर्थात स्वर्ग बन जाएगी। इस मौके पर इस्लाम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा के रक्षाबंधन जीवन की मान मर्यादा और बहन भाइयों के निस्वार्थ का प्रतीक है। बहन की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान करना पड़े तो भी पीछे नहीं हटाने का प्राण हो। स्वेता दुबे, सुधेश भाई ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इसके पश्चात शोभा दीदी मौजूद सभी लोगों को रक्षा सूत्र बांधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *