
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज समाजवादी पार्टी आवास विकास कार्यालय पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के0के0 यादव ने पार्टी का विस्तार करते हुए सत्यवीर सिंह को मोहम्मदाबाद ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही हरेंद्र कुमार को ब्लाक महासचिव बनाया गया। दोनों लोगों को पार्टी कार्यालय पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। के0के0 यादव ने कहा नव नियुक्त पदाधिकारी सत्यवीर सिंह अपनी कमेटी बनाकर पार्टी कार्यालय पर जमा करें। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार हो रहा है। साथ ही विधानसभा उप चुनाव घोसी में प्रचार प्रसार करने के लिए सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जायेंगे और पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट मांगेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेचेलाल यादव आदि ने विचार रखे। इस मौके पर जिला सचिव ईश्वर दयाल, जिला महा सचिव सैनिक प्रकोष्ठ अमित यादव, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार बाथम, बाबू करण सिंह, निर्दोष यादव, नवनीत यादव आदि मौजूद रहे।
