सीएम योगी आदित्यनाथ फ़र्रुख़ाबाद पहुँचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जाना हाल, मदद का दिया भरोसा

फ़र्रुख़ाबाद समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फर्रखाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने अमृतपुर तहसील क्षेत्र में जमापुर मोड पर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उनके हालचाल जाना और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।

इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ,सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी मौजूद है। मुख्यमंत्री ने सांसद मुकेश राजपूत से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सूची 24 घंटे में बनाई जाए। सभी पीड़ितों को शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। विधानसभा अमृतपुर के ग्राम जमापुर मोड पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र भेंट किया।

विधायक सुशील शाक्य ने क्षेत्रीय समस्याओं का उल्लेख करते हुए लखनऊ एक्सप्रेस -वे का लिंक गंगा एक्सप्रेस -वे से जोड़े जाने, मेला राम नगरिया को सरकारी मेला घोषित किए जाने, गंगा नदी की खुदाई करवा कर बाढ़ की रोकथाम के लिए तटबंध बनाए जाने की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब आधा सैकड़ा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *