अधिवक्ता के पिस्टल लगा देने व मेज पर रख देने पर बवाल

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट
पुलिस ने एक को लिया हिरासत में,तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
न्यायालय में एक मामले में सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने रिवाल्वर निकालकर न्यायालय की मेज पर रख देने से भगदड़ मच गयी। वहीं हो-हल्ला शुरु हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी। इस दौरान एक युवक को हिरासत में ले लिया। मौके पर डीएम एसपी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस घटना में लिपिक आशीष पाण्डेय ने भी तहरीर दी। जिसमें दर्शाया कि दोपहर पेशी करा रहा था, तभी एक पत्रावली में बहस के दौरान दो पक्षों में मारपीट व गाली-गलौज प्रारम्भ हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया। इसी दौरान एक ने पिस्टल छीनकर न्यायालय डायस पर रख दी और फिर से झगड़ा करने लगे, तभी एक व्यक्ति लेकर न्यायालय के पीछे से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा १६०, ३२३, ५०४, ५०६, ३५३, ३३२ व धारा ०७ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं अधिवक्ता अखिलेश कुमार शुक्ला निवासी जाफरी नगर फतेहगढ़ ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट न्यायालय में धारा ३४० से संबंधित १५६(३) में प्रार्थना पत्र की सुनवाई के दौरान तर्क-वितर्क के दौरान पीछे बगल में खड़े रोहित यादव पुत्र नामालूम निवासी बेवर रोड भोलेपुर ने अपनी गोट से पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत से लगा दी। जैसे ही उसने फायर करने का प्रयास किया, तभी पीछे खड़े सोनू सोलंकी की नजर पड़ते ही उसकी पिस्टल छीनकर न्यायालय की मेज पर रख दी। अन्यथा मेरी हत्या हो जाती। शोर गुल पर उक्त रोहित यादव के सहयोगी सुनील राठौर व अखिलेश कुमार सागर व तीन अज्ञात लोगों ने मेरे साथ धक्का-मुक्की करके पिस्टल सहित रोहित यादव को भीड़ से न्यायालय के पिछले गेट से भगा दिया। सुनील राठौर व उसके सहयोगियों ने भविष्य में गाली-गलौज करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी दी है। उक्त प्रकरण के दीपक सोलंकी, बृज चौहान आदि बहुत से अधिवक्ता इस घटना के साक्षी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार मौजूद रहे।
बताते चले कि अखिलेश कुमार पुत्र स्व0 रामस्वरुप निवासी पचपुखरा थाना मऊदरवाजा ने सोनू सोलंकी उर्फ पवन वीर, दीपक सोलंकी उर्फ अमरवीर पुत्रगण सत्यवीर निवासी आवास विकास कादरीगेट, डा0 सौरव चौहान निवासी सरैया थाना मऊदरवाजा, अखिलेश शुक्ला निवासी एलआईसी आफिस के पास फतेहगढ़, धर्मवीर निवासी ग्राम जैतपुर मोहम्मदाबाद, सर्वेन्द्र अवस्थी निवासी फर्रुखाबाद के विरुद्ध न्यायालय में १५६(३) दायर की है। इसी प्रार्थना पत्र पर सोमवार को सुनवाई चल रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय की ओर से भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिस्टल निकाल लेने की तहरीर पुलिस को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *