सनकादेश्वर महाकाल मंदिर पांचाल घाट से निकाली गयी विशाल कांवड़ यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सनकादेश्वर महाकाल मंदिर पांचाल घाट से 221 कावडिय़ों के विशाल जत्थे के साथ विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। मंदिर की प्रमुख महन्त के नेतृत्व में डीजे की मधुर भक्ति धुनों के साथ कावड़ यात्रा मसेनी चौराहा, नेकपुर, आवास विकास तिराहा, लालगेट, घुमना, साहबगंज, अंगूरीबाग पुलिया होकर महाकाल मन्दिर पहुंची। इस कावड़ यात्रा में सैकड़ों स्त्री पुरुष चल रहे थे। कावड़ यात्रा का पुष्पों की वर्षा करके स्वागत रास्ते में किया गया। जगह-जगह मीठा जल पिलाकर यात्रा का स्वागत किया गया। अबकी बार पुरुषोत्तम मास होने के कारण यह कावड़ यात्रा आठवें सोमवार को निकाली गई। डीजे की धुन पर पुरुषों और स्त्रियों ने नृत्य करते हुए कावड़ यात्रा निकाली। पुराणों में लिखा है कि देवाधिदेव महादेव ने अमृत मंथन के समय विष पान किया था। उस विषपान को शीतल करने के लिए दुग्ध व जल का अभिषेक भोलेनाथ को किया जाता है। मंदिर पर पूजन के बाद कावडिय़ों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। सेवादास महाराज, रवि महाराज, मनोजानंद, छोटे बाबा आदि भी कावड़ यात्रा लेकर पहुंचे। इस मौके पर हरिओम सिंह, रामवीर, बसन्ती, प्रेम सिंह, मुकेश दिल्ली, सुमित राजावत जयपुर, अवधेश बाजपेई, रामनाथ पाल, रामबाबू चौरसिया, दिनेश चौहान इटावा, राजेश चतुर्वेदी, पप्पू सैनी कन्नौज, अनीता कटियार कानपुर, श्यामू मिश्रा, राजेश बाजपेई हरदोई, मुन्नू शाहजहांपुर के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *