दिव्यांग युवती गंगा की धार में बही, मौत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। जीजा के साथ घर वापस लौट रही दिव्यांग युवती की गंगा की धार में बह जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। जलालाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ढाईघाट शमशाबाद की गंगा कटरी क्षेत्र में आजकल बाढ़ का सैलाब देखा जा रहा है। बाढ़ के सैलाब के चलते ज्यादातर खेत खलिहानों तथा घरों में पानी भरा हुआ है। लगभग 40 दिन पूर्व गंगा कटरी क्षेत्र के गांव पहलानी दक्षिण के ग्रामीण पलायन कर गए थे जो ढाई गांव के निकट शमसाबाद शाहजहांपुर मार्ग पर डेरा जमाकर समय गुजर रहे हैं। बताते हैं जब कुछ पानी कम हुआ तो लोगों में फिर गांव लौटने की आशा जगी। इन्ही में एक थी दिव्यांग युवती सबीना उम्र 27 वर्ष पुत्री मुफीद खां अपने बहनोई सुक्खा के साथ गांव जा रही थी। बाढ़ पीडि़त क्षेत्र से गुजरने के कारण अचानक विकलांग युवती पानी की तेज धार में बह गई और लापता हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों ने काफी खोज की। घटना रात्रि 9 बजे के करीब की बताई गई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों कड़ी मशक्कत कर युवती के शव को तलाशा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच पड़ताल की शब को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया, मृतक युवती तीन भाइयों में अकेली थी परिजन दिव्यांग युवती के सब पर दहाड़े मारकर रो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *