रामगंगा के कटान से बचाने के लिए ग्राम प्रधान ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। तहसील क्षेत्र में इस समय रामगंगा नदी का जलस्तर बढऩे से कटान शुरू हो गया है। जिसको लेकर ग्राम प्रधान कोलासोता व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम भटौली से कोला सोता होते हुए गुड़ेरा तक पक्का बांध बनावये जाने की मांग की। जिससे ग्रामीणों को कटान से निजात मिल जाएगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि अहलादपुर, भटौली गांव से होते हुए रामगंगा कोला सोता हरपालपुर में कटान करने लगी हैं। वहीं दूरी 10 मी ही शेष रह गई है, अगर ध्यान नहीं दिया गया तो सैकड़ो घर व खेत रामगंगा की तेज धार में समा जायेंगे। वहीं कटान से कई गांव प्रभावित होंगे तथा ग्रामीण पलायन को मजबूर हो सकतें हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अगर बांध क्षेत्र में बन जाता है तो वह रामगंगा नदी के कटान से बच जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *