
जेवर नगदी, तमंचा सहित एक गिरफ्तार, साथी फरार
सैनिक ने रिपोर्ट में नगदी गलत दर्शायी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सैनिक के घर में हुई चोरी सहित दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर नगदी, जेवरात बरामद कर लिये गये है। दूसरे साथी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में एक फौजी व दूसरी केशव नगर में हुई चोरी की घटना में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने अभियुक्त पंकज बाथम पुत्र गिरीश बाथम निवासी देवरामपुर थाना कदरीगेट को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि १५ से २० दिन पहले मैंने अपने साथी बड़े लला पुत्र शिवराम राजपूत निवासी भोपत पट्टी श्यामनगर के साथ मिलकर दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। अभियुक्त पंकज बाथम ने बताया कि फौजी ने रिपोर्ट में जो नगदी दिखायी है वह गलत है। वहां से ९५ हजार रुपये व जेवर तथा लाइसेंसी असलाह भी चोरी किया था। पैसे व जेवर आधे-आधे बांट लिये और दूसरी घटना में जो भी मिला उसे भी आधा-आधा बांट लिया था। आरोपी के पास से 1 तमंचा 315 बोर व कारतूस, सोने की 3 अंंगूठी, 01 जोडी टॉप्स, 03 मंगलसूत्र व १९०० रुपये की नगदी बरामद हुई। दूसरे आरोपी बड़े लला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पकड़े गये आरोपी का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया। आरोपी पर ७ अपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार, उपनिरीक्षक भूकेंद्र, उपनिरीक्षक शंकरानंद, सिपाही रोहित, सुशील, कृष्णपाल के नाम शामिल है
