पति के खिलाफ मारपीट कर तहरीर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शराब पीकर पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने के मामले में पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौली निवासी उषा देवी पत्नी मुकेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि मेरा पति मुकेश आए दिन मेरे साथ मारपीट करता है। रक्षाबंधन पर्व पर मैं अपने मायके हरपालपुर गई हुई थी। 1 सितंबर की शाम मैं अपने भाई के साथ वापस आयी तो मेरे साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मेरे दो पुत्र व एक पुत्री है। जिनके साथ पति मुकेश शराब पीकर मारपीट कर घर से निकाल देता है। शनिवार को पीडि़ता अपने भाई रामू पुत्र रामलखन निवासी हरपालपुर के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *